बंद करे

जिले के बारे में

बागेश्वर, जिसे स्थानीय हिन्दी, कुमाऊँनी प्रयोग में बाग्श्यार भी उच्चारित करा जाता है, भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित एक नगर है। यह राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली, से 470 किमी और राज्य राजधानी, देहरादून, से 332 किमी दूर है। बागेश्वर अपने पर्वतीय प्राकृतिक सौन्दर्य, हिमानियों, नदियों और मन्दिरों के लिए प्रसिद्ध है।

बागेश्वर शहर पवित्र सरयू व गोमती नदियों के संगम पर स्थित है जिसका सम्बन्ध भगवान शिव से है जो सभी पापों के उद्धारकर्ता हैं| पुराणों के अनुसार यह निस्संदेह एक स्थान है जहाँ मनुष्य जन्म और मृत्यु की अनन्त बंधन से मुक्त हो सकता है। यह पूर्व और पश्चिम में भीलेश्वर और निलेश्वर पहाड़ों से और उत्तर में सूरज कुंड और दक्षिण में अग्नि कुंड से घिरा हुआ है, भगवान शंकर की यह भूमि का महान धार्मिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व है।